Saturday, May 18, 2024

Asian Games Live: तलवारबाजी में भवानी देवी क्वार्टरफाइनल मैच हारीं, पुरुष…

09:47 AM, 26-Sep-2023

Asian Games Live: तुलिका मान दिला सकती हैं एक और पदक

जूडो में तुलिका मान कांस्य पदक मुकाबले में पहुंच गई हैं और यहां जीत हासिल कर वह कांस्य पदक अपने नाम कर सकती हैं। तुलिका मान ने चीनी ताइपे की जिया वेन त्साई के खिलाफ इप्पोन द्वारा अपना रेपेचेज राउंड जीता और महिलाओं के +78 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक मुकाबले में पहुंच गईं।

09:36 AM, 26-Sep-2023

Asian Games Live: भवानी देवी की हार

तलवारबाजी में क्वार्टर फाइनल मैच में भवानी देवी को हार का सामना करना पड़ा है। भारत की भवानी देवी को महिलाओं की सेबर व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में चीन की शाओ याकी के खिलाफ 7-15 से हार का सामना करना पड़ा।

08:25 AM, 26-Sep-2023

Asian Games Live: हॉकी में भारतीय टीम की बड़ी जीत

हॉकी में भारतीय पुरुष टीम ने सिंगापुर के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। भारत ने यह मैच 16-1 के अंतर से अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया ने उजबेकिस्तान के खिलाफ 16-0 के अंतर से जीत हासिल की थी। भारत का अगला मैच जापान के साथ है।

07:24 AM, 26-Sep-2023

Asian Games Live: दिव्यांश-रमिता ने कांस्य पदक मैच के लिए क्वालिफाई किया

दिव्यांश-रमिता ने कांस्य पदक मैच के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड में 628.2 का स्कोर किया, जिससे उन्हें छठा स्थान मिला। भारत अब दूसरे कांस्य पदक मैच में सुबह 8:40 बजे दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा।

07:22 AM, 26-Sep-2023

Asian Games Live: हॉकी में भारत 6-0 से आगे

भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर के खिलाफ मुकाबले में शानदार खेल दिखाया है। हाफ टाइम तक स्कोर 6-0 से भारत के पक्ष में है। टीम इंडिया एशियाई खेलों में शीर्ष वरीयता वाली हॉकी टीम है। ऐसे में भारत को स्वर्ण पदक से कम कुछ मंजूर नहीं होगा।

07:21 AM, 26-Sep-2023

Asian Games Live: भवानी देवी का कमाल

तलवारबाजी में भवानी देवी ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने ग्रुप स्टेज में अपने सभी पांच मैच जीते हैं। देश को उनसे पदक की आस है। 

07:15 AM, 26-Sep-2023

Asian Games Live: एशियाई खेलों में 25 सितंबर को क्या हुआ

भारत ने 25 सितंबर को एशियाई खेलों में छह पदक जीते। इनमें दो स्वर्ण भी शामिल थे। शूटिंग टीम ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद महिला क्रिकेट टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता।

एशियाई खेलों में 25 सितंबर का पूरा हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें

07:14 AM, 26-Sep-2023

Asian Games Live: भारत के पास हैं 11 पदक

भारतीय दल ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2023 की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। भारत ने पहला पदक 24 सितंबर को जीता था और उसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है। 2018 एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 570 सदस्यीय मजबूत दल से 80 पदक अर्जित करके एशियाड में अपना सबसे ज्यादा पदक का रिकॉर्ड बनाया था। अब इस संस्करण में, भारतीय टीम को अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार करने की उम्मीद है, जिसमें 100 से ज्यादा पदकों का लक्ष्य रखा गया है। भारत के लिए हांगझोऊ में महिला शूटिंग टीम ने 24 सितंबर को पदक का खाता खोला था। 

पदक तालिका की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

07:06 AM, 26-Sep-2023

Asian Games Live: तलवारबाजी में भवानी देवी क्वार्टरफाइनल मैच हारीं, पुरुष हॉकी टीम की बड़ी जीत

Asian Games 2023 Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत हैं। एशियाई खेल 2023 में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पहले दिन देश को पांच और दूसरे दिन छह पदक मिले। पदक तालिका में भारत कुल 11 पदकों के साथ छठे स्थान पर है। भारत के पास दो स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक हैं। तीसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों से कई पदकों की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular