Saturday, May 18, 2024

Asian Games 2023 Live: भारत को नौवां पदक, शूटिंग में ऐश्वर्य ने जीता कांस्य;…

09:42 AM, 25-Sep-2023

Asian Games 2023 Live: नौकायन में भारत का अभियान खत्म

नौकायन में भारत का अभियान खत्म हो चुका है। भारतीय दल ने एशियाई खेल 2023 में कुल पांच पदक जीते। इसमें तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

09:34 AM, 25-Sep-2023

Asian Games 2023 Live: शूटिंग में ऐश्वर्य ने जीता कांस्य

शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीत लिया है। भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 228.8 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। चीन के शेंग लिहाओ ने 253.3 अंकों के साथ विश्व रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया के हाजुन पार्क ने 251.3 अंकों के साथ रजत पदक जीता।

08:52 AM, 25-Sep-2023

Asian Games 2023 Live: नौकायन में एक और कांस्य

भारतीय नाविकों ने देश को एक और पदक दिलाया है। सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जैकर खान, सुखमीत सिंह की टीम ने 6:08.61 के समय के साथ कांस्य पदक जीता है।

08:09 AM, 25-Sep-2023

Asian Games 2023 Live: नौकायन में भी कांस्य मिला

नौकायन टीम ने भारत को सातवां पदक दिलाया है। पुरुषों की टीम स्पर्धा (चार खिलाड़ी) में जसविंदर, भीम, पुनित और आशीष की चौकड़ी ने 6:10.81 का समय दर्ज किया। भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

07:53 AM, 25-Sep-2023

Asian Games 2023 Live: शूटिंग टीम ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

एशियाई खेल 2023 में भारतीय शूटिंग टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत की 10 मीटर पुरुष राइफल टीम ने 1893.7 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा और चीन के 1893.3 अंकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। चीन ने इसी साल बाकू चैंपियनशिप में यह रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ ही भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया। एशियाई खेल 2023 में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है।

07:30 AM, 25-Sep-2023

Asian Games 2023 Live: फुटबॉल टीम के कोच ने खिलाड़ियों को सराहा

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमैक ने अपने खिलाड़ियों की तारीफ की है। उन्होंने बताया कि कई मुश्किलों के बावजूद भारतीय खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतना चाहते हैं और लगातार मेहनत कर रहे हैं।

07:02 AM, 25-Sep-2023

Asian Games 2023 Live: सबसे पहले पदक की आस शूटिंग में

दूसरे दिन शूटिंग में सबसे पहले पदक की आस है। शूटिंग में कई मुकाबले शुरू हो चुके हैं। इनमें से दो मुकाबलों में देश को पदक मिल सकता है।

10 मीटर एयर राइफल पुरुष: दिव्यांश पंवार, रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर

10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम (फाइनल): दिव्यांश पंवार, रुद्रंक्ष बालासाहेब पाटिल, ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर

25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष: आदर्श सिंह, अनीश, विजयवीर सिद्धू

25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम पुरुष (फाइनल): आदर्श सिंह, अनीश, विजयवीर सिद्धू

07:00 AM, 25-Sep-2023

Asian Games 2023 Live: आज मिल सकता है पहला स्वर्ण

एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते हैं। इनमें तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं, लेकिन अब तक देश की झोली में कोई स्वर्ण नहीं है। आज महिला क्रिकेट टीम यह सूखा खत्म कर सकती है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का फाइनल मुकाबला श्रीलंका के साथ है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम करना चाहेगी।

06:59 AM, 25-Sep-2023

Asian Games 2023 Live: नौकायन में मिल सकते हैं कुछ और पदक

भारतीय नाविक रविवार को तीन पदक जीतने के बाद पदकों की संख्या में इजाफा करना चाहेंगे। आज पुरुष एकल स्कल्स, पुरुष चार, पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स, महिला आठ फाइनल स्पर्धा में देश को पदक मिल सकते हैं। शूटिंग में भी भारत को और पदक मिल सकते हैं।

06:54 AM, 25-Sep-2023

Asian Games 2023 Live: भारत को नौवां पदक, शूटिंग में ऐश्वर्य ने जीता कांस्य; क्रिकेट में स्वर्ण की उम्मीद

Asian Games 2023 Schedule Today Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने देश को पांच पदक दिलाए। हालांकि, अब तक कोई स्वर्ण नहीं आया है। महिला क्रिकेट टीम देश को पहला स्वर्ण पदक दिला सकती है। इसके अलावा शूटिंग और नौकायन में कई पदकों की उम्मीद है। इन दोनों खेलों में पहले दिन भी भारत को पांच पदक मिले थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular