Tuesday, December 5, 2023

World Cup 2023 Final:क्या काम करती हैं टीम इंडिया के खिलाड़ियों की पत्नी,…

Team India Cricketers Wife Career : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। खेल के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं उनका हौसला अफजाई करने के लिए दर्शकों के बीच स्टैंड में खिलाड़ियों का परिवार, बच्चे और पत्नी मौजूद हैं।

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों के बारे में तो आप जानते हैं। अक्सर ही सोशल मीडिया पर खिलाड़ी अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन  खिलाड़ियों की लेडी लक यानी पत्नी खुद क्या करती हैं? विराट कोहली के पत्नी अनुष्का शर्मा अभिनेत्री हैं लेकिन रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा की पत्नी के करियर के बारे में पता है? अगली स्लाइड्स में जानिए वर्ल्ड कप 2023 खेल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की पत्नियों के करियर और उपलब्धि के बारे में।

Also READ  मिलिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कुछ दमदार खिलाड़ियों से
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा अभिनेत्री हैं। बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का विराट की तरह की सुर्खियों में रहती हैं। अपने करियर में बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं

Also READ  पूनम चतुर्वेदी:ये हैं भारत की सबसे लंबी बास्केटबॉल खिलाड़ी, जानें इनके बारे...
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा मैदान में हिटमैन के रूप में जाने जाते हैं। रोहित शर्मा की पत्नी का नाम रितिका सजदेह है। रितिका एक प्रोफेशनल खेल मैनेजर रह चुकी हैं। वह रोहित शर्मा के क्रिकेट मैनेजर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा

रवींद्र जडेजा की पत्नी के उस वीडियो ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, जब मैच में टीम की जीत के बाद वह खेल में मैदान में पर साड़ी में पहुंची थीं और उनके पैर छूकर जीत की बधाई दी थी। रवींद्र जडेजा की पत्नी का नाम रिवाबा जडेजा है। रिवाबा राजनीति में हैं और भाजपा की सांसद हैं।

Also READ  मिलिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कुछ दमदार खिलाड़ियों से
जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना  

जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत हैं। संजना गणेशन स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं। संजना अपनी एंकरिंग को लेकर काफी प्रसिद्ध हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular